कमजोरी एक अभिशाप !
कमजोरी एक अभिशाप… मित्रों कमजोरी, एक अभिशाप है! यह एक बहुत ही कड़वी सच्चाई और हकीकत है! इस दुनिया में हम जहां भी रहते हैं, जिस देश में भी रहते हैं, कहीं पर भी रहते हों, एक चीज जो हर जगह, सबसे ज्यादा महत्व रखती है, वह है शक्ति! मित्रों, शक्ति जहां भी होती है जिसके पास भी होती है उस जगह को या उस व्यक्ति को वह विशेष बना देती है! जो व्यक्ति किसी भी प्रकार से शक्तिशाली है! शारीरिक शक्ति के द्वारा! दिमाग की शक्ति के द्वारा! अध्यात्म की शक्ति के द्वारा! वही व्यक्ति इस दुनिया में सफल होता है! क्योंकि कमजोर व्यक्ति के द्वारा तो कोई भी कार्य हो ही नहीं सकता! और हमें भी इस गहरी सच्चाई को समझ कर, किसी भी प्रकार से शक्तिवान बनने का प्रयास करना चाहिए मित्रों! शक्ति के अनेक रूप होते हैं, जिनमें शक्ति का संचय, हम शारीरिक, मानसिक आध्यात्मिक, समाजिक किसी भी रूप में कर सकते हैं । हम व्यायाम योग और प्राणायाम करके अपने शरीर का अच्छी प्रकार से विकास करके, एक ताकतवर व्यक्ति बन सकते हैं। मानसिक रूप से अपना विकास करके हम एक अ...