अमरता का मार्ग…
अमरता का मार्ग… . क्या अमर होने का कोई रास्ता है ? तो मेरी समझ और ज्ञान के अनुसार तो इसका उत्तर है, कि बिल्कुल है! और अवश्य है! अमर होने का रास्ता, सच्चे ज्ञान की प्राप्ति है! यदि हमें सच्चा ज्ञान प्राप्त हो जाए! तो हमें अमर होने का मार्ग भी मिल ही जाएगा! अत्यंत प्राचीन काल से ही, मनुष्य अमर होने का रास्ता खोजता रहा है! सभी चाहते हैं, खासकर मनुष्य! कि वह अजर और अमर हो जाए! और हमें भी ऐसी सच्ची खोज में लगना चाहिए, जो की बहुत ही सुंदर बात है! और मित्रों सुनिए वह रास्ता है! सत्य की खोज! कि वास्तव में सत्य क्या है? और असत्य क्या है? इस विचार पर गहन मनन और चिंतन करना! हमें सत्य और असत्य के बारे में जानना है! गीता में भी लिखा है कि "असत् का तो का अस्तित्व ही नहीं है, और सत्य का अभाव नहीं है" यानी कि जो है सो है! और जो नहीं है, वह कभी नहीं हो सकता है! इसका सीधा सा अर्थ है कि जो जैसा है, हमेशा वैसा ही रहेगा! लेकिन उसका विकास और रूपांतरण अवश्य हो सकता है! यदि हम अमर हैं! तो अवश्य हैं! और यदि नहीं हैं, तो किसी भी उपाय से हो ही नहीं सकते? मित्रों जब हम अपने चारों ओर दृष्टि...