संदेश

सितंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अमरता का मार्ग…

चित्र
  अमरता का मार्ग… . क्या अमर होने का कोई रास्ता है ? तो मेरी समझ और ज्ञान के अनुसार तो इसका उत्तर है, कि बिल्कुल है! और अवश्य है! अमर होने का रास्ता, सच्चे ज्ञान की प्राप्ति है! यदि हमें सच्चा ज्ञान प्राप्त हो जाए! तो हमें अमर होने का मार्ग भी मिल ही जाएगा! अत्यंत प्राचीन काल से ही, मनुष्य अमर होने का रास्ता खोजता रहा है! सभी चाहते हैं, खासकर मनुष्य! कि वह अजर और अमर हो जाए! और हमें भी ऐसी  सच्ची खोज में लगना चाहिए, जो की बहुत ही सुंदर बात है! और मित्रों सुनिए वह रास्ता है! सत्य की खोज! कि वास्तव में सत्य क्या है? और असत्य क्या है? इस विचार पर गहन मनन और चिंतन करना!  हमें सत्य और असत्य के बारे में जानना है! गीता में भी लिखा है कि "असत् का तो का अस्तित्व ही नहीं है, और सत्य का अभाव नहीं है" यानी कि जो है सो है! और जो नहीं है, वह कभी नहीं हो सकता है! इसका सीधा सा अर्थ है कि जो जैसा है, हमेशा वैसा ही रहेगा! लेकिन उसका विकास और रूपांतरण अवश्य हो सकता है!  यदि हम अमर हैं! तो अवश्य हैं! और यदि नहीं हैं, तो किसी भी उपाय से हो ही नहीं सकते? मित्रों जब हम अपने चारों ओर दृष्टि...

जीवन में फूल और कांटे !

चित्र
                  हमारी पसंद फूल या कांटे…   फूल और कांटे तुम्हें क्या पसंद है! एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से पूछा? तो उसने उत्तर दिया, 'फूल तो सभी को पसंद हैं' परंतु मुझे दोनों ही पसंद है! वह कैसे? प्रेमिका ने फिर पूछा? वह ऐसे डियर सुनो, 'तुम एक बहुत ही खूबसूरत फूल हो' मेरे प्रति तुम्हारा स्वभाव अत्यंत प्रेम भरा है, लेकिन तुम्हारे स्वभाव में कुछ कांटे भी तो हो सकते हैं!  यनी तुम्हारी कुछ नाराजगियां भी हो सकती हैं! तुम्हारा कभी रूठना भी तो हो सकता है! इसलिए मुझे तुम्हें संपूर्ण रूप से पाने के लिए  तुम्हारे फूल और कांटे दोनों को ही स्वीकार करना होगा! और फिर किसी भी चीज को प्राप्त करने के लिए थोड़ी बहुत कठिनाइयां तो होती ही हैं, इसलिए फूल और कांटे अक्सर दोनों साथ ही रहते हैं या मिलते हैं, हमें दोनों को ही स्वीकार कर लेना चाहिए। मित्रों! वास्तव में यदि देखा जाए, तो फूल भी हमें तभी मिलते हैं, जब  हम कांटों के मार्ग या संघर्ष के मार्ग से चल कर इनके पास पहुंचते हैं। मित्रों फूल सुंदर होते हैं! बहुत ...