संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साकार और निराकार परमात्मा का ज्ञान!

चित्र
  ईश्वर साकार है या निराकार? इस प्रश्न के बारे में बड़े-बड़े संतों और ज्ञानियों की राय थोड़ी अलग-अलग है। कुछ ज्ञानी जन ईश्वर को साकार मानते हैं! और कुछ ज्ञानी जन उसे निराकार मानते हैं! कुछ ज्ञानी जन ऐसे भी हैं जो ईश्वर के साकार और निराकार दोनों ही रूपों में विश्वास करते हैं! उनका मानना है कि इस संसार की रचना करने के लिए निराकार परमात्मा ही साकार रूप धारण करते हैं! और अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए, वह अनेकों नामों से साकार रूप धारण करके, अवतार धारण करते हैं! अपने परम रूप में, वह एक निराकार शक्ति हैं। बड़े-बड़े ज्ञानी और महाज्ञानी भी इस पर एकमत नहीं हैं! सब के विचार थोड़े अलग-अलग हैं। साकार क्या है? और निराकार क्या है?...अब हम कुछ विचार करते हैं, कि साकार क्या है? और निराकार क्या है? साकार जिसका आकार है ! निराकार जिसका कोई आकार नहीं है! लेकिन यह जो आकार है, वह है किसका? वह निराकार का ही तो है! जैसे मिट्टी का दिया, मिट्टी का घड़ा! यह दोनों किसके आकार हैं? इसका उत्तर है कि यह दोनों मिट्टी केआकार हैं! यनि यह दोनों मिट्टी के बड़े निराकार ढेर के एक छोटे से अंश से बने हैं ! यनि उस ढेर क...