खुशियों का अद्भुत संसार !
खुशियां कहां से आती हैं?.. बड़ा ही सुंदर और अद्भुत प्रश्न है कि यह खुशियों कहां से आती हैं? और इनका स्त्रोत आखिर है कहां? यह खुशियां कहां से आकर हमारे मन में प्रकट होती है? चारों तरफ अद्भुत रंगीनियों भरा संसार है! उसमें हमारा परिवार है, जहां हम रहते हैं, और हमेशा हर पल खुशियां बटोरने की कोशिश मैं लगे रहते हैं। अब कुछ समझते हैं, कि खुशियां कहां से आती हैं? दोस्तों खुशियां वहां से आती हैं, जहां खुशियों का असीमित भंडार है! और वह भंडार है, हमारी आत्मा! मित्रों हमारी खुशियों के विभिन्न प्रकार हैं, जो कि हमारे भिन्न-भिन्न प्रकार के अंतःकरणों के अनुसार होती हैं। मित्रों खुशी! किसी चीज से !अपने स्वास्थ्य से! धन से! परिवार से! देश से !धर्म से! अपने या किसी और के विचारों से, किसी से भी मिल सकती है। लेकिन वह जब भी मिलेगी या जाएगी ! वह हमारे भीतर से या हमारे अंतः करण से ही आएगी! और हमारा अंतःकरण हमारी आत्मा से जुड़ा हुआ है। इसे एक उदाहरण के द्वारा समझते हैं, कि जब एक मंदिर का निर्माण होता है, तो उसके मानने वाले हिंदुओं को उ...